मंत्री बनने के सवाल पर ये क्या बोल गए राजेश मूणत, पढ़िये पुरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद राजेश मूणत Rajesh Munat ने मंत्री बनने के संभावनाओं पर कहा कि मैं कहीं नहीं खड़ा हूं, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं. मेरी पार्टी है, मेरी सरकार है. वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बलौदाबाजार दौरे पर पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत तंज कसते हुए कहा कि अच्छी बात है, जाएं और देखें. उनके पास भी तथ्य हैं तो सकारात्मक सुझाव दे, लेकिन झीरम घाटी जैसी भूमिका नहीं चाहिए. राजेश मूणत ने झीरम घाटी मामले में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेब में सबूत था, लेकिन 5 साल तक के सबूत नहीं निकाल पाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीबीआई को प्रतिबंधित किया था.

 

छत्तीसगढ़ की SIT से जांच कराते थे. अब जब भाजपा सरकार  लोकल प्रशासन से जांच करवा रही है, तो कह रहे हैं कि सीबीआई से जांच करवाओ. यह तो वही बात है कि “तुम करो तो रासलीला !”  साथ ही बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी के निलंबन पर विधायक मूणत ने कहा, कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है. सरकार का कर्तव्य बनता है, जो कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक या अन्य कोई भी व्यक्ति हो, कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related