सूरजपुर। सूरजपुर जिले में झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली। बच्ची के शरीर पर चीटियां चल रही थी। एक महिला ने बच्ची को देखा और उसे अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल नवजात बच्ची स्वस्थ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 का है।
वहीं दस दिन पहले सरगुजा जिले के अंबिकापुर में तालाब में नवजात शिशु का शव मिला था। किसी ने बड़ी ही क्रूरता से एक नवजात शिशु को थैले में भरकर तालाब में फेंक दिया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

