CG BREAKING : BSF जवान की आत्महत्या से हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Shock due to suicide of BSF jawan

कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले से बीएसएफ जवान के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक़ जवान ने कैम्प के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी,जवान ने आत्महत्या क्यों किया इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

मामला कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां फूलपाड़ बीएसएफ कैम्प में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ सीओबी 162 वाहिनी का जवान मलय कर्मकार ने कैंप के बाथरूम में जाकर सुसाईड कर लिया। घटना में मौके पर जवान की मौत हो गयी। जवान मलय कर्मकार पश्चिम बंगाल जिला नदिया का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक़ जवान कैम्प में नाश्ता करने के बाद कहीं दिखाई नहीं दे रहा था,ऐसे में अन्य जवानों ने उसकी खोजबीन शुरु की,उसी दौरान जवान बॉथरूम में मृत हालत में मिला, फिलहाल बटालियन के अधिकारियों ने जवान के परिजनों को सूचना दे दी है, जवान ने सुसाईड जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related