LOK SABHA CHUNAV 2024 RESULT LIVE : भाजपा की 2 कद्दावर नेता स्मृति ईरानी और मेनका गांधी काउंटिंग में काफी पीछे

Date:

LOK SABHA CHUNAV 2024 RESULT LIVE: 2 powerful BJP leaders Smriti Irani and Maneka Gandhi far behind in counting.

अमेठी/सु्ल्तानपुर। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अहम सीटों पर खेला होता नजर आ रहा है। अमेठी और सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी पीछे चल रही हैं। भाजपा की दो कद्दावर नेता स्मृति ईरानी और मेनका गांधी शुरुआती काउंटिंग में काफी पीछे चल रही हैं।

अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। उनके अलावा इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा हैं। बसपा से नन्हे सिंह चौहान हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ताजा रुझान में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 9500 वोट से आगे चल रहे हैं।

वहीं सुल्तानपुर में मेनका गांधी 1872 वोट से पीछे चल रही हैं। उनके मुकाबले में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल निषाद बढ़त बनाए हुए हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सुरक्षित लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक पर उठे सवाल

दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से जेवर गायब...

आर्मी का जवान हुआ लापता, परिजनों ने की मदद की अपील

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चिनौरी गांव से...