Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमले से सात मजदूरों की मौत और एक घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पकिस्तान। पाकिस्तान में आजकल आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं। अब एक बार फिर बुधवार रात को ग्वादर में आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सात मजदूरों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने ग्वादर के सरबंद में फिश हार्बर जेट्टी के पास आवासीय क्वार्टरों पर हमला किया। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके कारण सो रहे सात लोगों की मौत हो गई और अन्य एक घायल हो गया।

लगातार बढ़ रहे आतंकी हमले

पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हाल ही में सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा जारी एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमले हुए। इन हमलों में 1,524 लोगों की मौत हुई और 1,463 लोग घायल हुए। यह बीते छह सालों में उच्चतम रिकॉर्ड है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related