Mahabharat Re-telecast: फिर टीवी पर लौटी BR Chopra की ‘महाभारत, जानें कब और कहां देखें शो

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। महाभारत एक ऐसा शो है, जिसे देखना आज भी लोग पसंद करते हैं। ये सीरियल उस वक्त से टेलीकास्ट हुआ है, जब सभी घरों में टीवी नहीं हुआ करती थी। मगर लोगों में इस सीरियल को देखने का ऐसा शौक था कि वह पड़ोसियों के घर बैठकर टकटकी लगाए घंटों महाभारत देखा करते थे।

सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा ने दिखाई थी महाभारत की कहानी

महाभारत की कहानी सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने दिखाई थी। उनका यह शो इतने सालों बाद भी व्यूअर्स के बीच हिट है। बीआर चोपड़ा के बाद एकता कपूर भी ‘महाभारत’ शो लेकर आईं, लेकिन पुराने महाभारत का क्रेज लोगों में जरा भी कम नहीं हुआ। समय-समय पर किसी न किसी कारण शो का जिक्र होता रहता है। इस बीच महाभारत सीरियल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राामनंद सागर की ‘रामायण’ जितनी फेमस है, उतना ही क्रेज हमेशा से बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का भी बना हुआ है। 1988 में दूरदर्शन पर ये सीरियल शुरू हुआ था। तब की कास्ट में नितीश भारद्वाज, गूफी पेंटल, मुकेश खन्ना, सुरेंद्र पाल, पंकज धीर, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, गिरीजा शंकर और रुपा गांगुली ने मेन रोल प्ले किया था।

इस चैनल पर री टेलीकास्ट होगा शो

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ को दूरदर्शन पर ही टेलीकास्ट किया जा रहा है। शो सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे देखा जा सकता है। वहीं अब तक इन ‘ डीडी भारती, कलर्स चैनल और स्टार भारत पर री टेलीकास्ट हुआ है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related