CG 2ND PHASE ELECTION VOTING : डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित प्रत्याशी भोजराज नाग, बीरेश ठाकुर, रूप कुमारी चौधरी ने डाला वोट

Date:

CG 2ND PHASE ELECTION VOTING: Deputy CM Vijay Sharma along with candidates Bhojraj Nag, Biresh Thakur, Roop Kumari Chaudhary cast their votes.

रायपुर। दूसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए वोटिंग चल रही है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।

सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गयी है। सुबह-सुबह ही कई प्रत्याशियों ने भी वोट डाला है। कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग, कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर, महासमुंद से लोकसभा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने वोट डाला। वहीं कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी सुबह-सुबह ही मतदान किया।

पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER NEWS : हायर एजुकेशन में बड़ा फेरबदल

CG TRANSFER NEWS : Major reshuffle in higher education रायपुर।...

SACHIN PILOT MEETING RAIPUR : पायलट की मैराथन मीटिंग

SACHIN PILOT MEETING RAIPUR : Marathon meeting of pilots रायपुर....

CHHATTISGARH : सुशासन तिहार शुरू, अब घर-घर जाकर होगी सुनवाई

CHHATTISGARH : Good governance festival begins, now door-to-door hearings...