BREAKING : ED दफ्तर पहुंचे AAP विधायक दुर्गेश पाठक

Date:

BREAKING: AAP MLA Durgesh Pathak reached ED office

दिल्ली शराब नीति से संबंधित कथित घोटाला केस में पूछताछ के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं. इसी केस में सीएम केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार से भी पूछताछ की जा रही है. दुर्गेश पाठक राजिंदर नगर से विधायक हैं और 2012 में दिल्ली के रामलीला मैदान में आप के गठन के बाद से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं.

दुर्गेश पाठक को ED के समन पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी चुनाव प्रचार से आम आदमी पार्टी को रोकने की साजिश कर रही है. मंत्री आतिशी ने ईडी और बीजेपी के बीच राजनीतिक गठबंधन का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को चुनाव प्रचार से बीजेपी दूर करना चाहती है.

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) वर्तमान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार से भी पूछताछ कर रही है. इसी बीच दुर्गेश पाठक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसी शराब नीति से संबंधित केस में 21 मार्च को एजेंसी ने गिरफ्तार किया था, जिन्हें एजेंसी कथित घोटाला केस में ‘किंगपिन’ मान रही है.

आतिशी ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका –

आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईडी दुर्गेश पाठक को भी गिरफ्तार कर सकती है. दरअसल, उन्होंने पार्टी के चार नेताओं के साथ अपनी गिरफ्तारी की भी आशंका जाहिर की थी, जिसमें दुर्गेश पाठक के अलावा सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी.

शराब नीति केस में AAP के नेता जेल में –

दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में ना सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि आम आमदी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं. इसी केस में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर छह महीने बाद जेल से बाहर आए हैं. आम आदमी पार्टी के और भी नेता इस शराब नीति से संबंधित केस में ईडी की रडार पर हैं, जिसमें कई के स्थानों पर बीते दिनों छापेमारी भी की गई.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related