प्रदेश प्रभारी पायलट आज पहुंचेंगे रायपुर…जांजगीर-रायपुर में लेंगे बैठक…

Date:

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी महासचिव सचिन पायलट 21 मार्च को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पायलट दो दिन रहेंगे। इस दौरान वे जांजगीर और रायपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी सूचना के अनुसार पायलट 21 मार्च को नियिमत विमान से करीब 2 बजे रायपुर पहुचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से ही वे कार से सीधे जांजगीर के लिए रवाना हो जाएंगे। साढ़े 4 बजे जांजगीर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे लोकसभा चुनाव अभियान की समीक्षा भी करेंगे। जांजगीर से पायलट शाम को बिलासपुर लौटेंगे और रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही करेंगे। अगले दिन सुबह साढ़े 9 बजे बिलासपुर से रवाना होंगे और साढ़े 11 बजे रायपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय राजीव भवन पहुंचेंगे। राजीव भवन में दोपहर में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। शाम को वे दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...