रायपुर में साइबर क्राइम का मामला : लिंक खोलते ही व्यक्ति के खाते से उड़ गए 1 लाख रूपये, पढ़े पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur Cyber ​​crime : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ऑनलाइन ठगी यानि साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। जहां पंडरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ 1 लाख 70 हजार रूपये की ठगी की वारदात हुई है। दरसल, व्यक्ति ने डॉक्टर से अपॉइनमेंट लेने और दूसरे खाते में 5 रूपये ट्रांसफर करने के चक्कर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। जब उसे फ्रॉड का पता चला तब उसने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार अपाइंटमेंट कंफर्म करने के लिए पांच रुपये आनलाइन ट्रांसफर करने के लिए एक लिंक भेजा। जिस पर पांच रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद बैंक आफ इंडिया से 99, 000 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद एक हजार रुपये काटे गए। वहीं तीसरी बार में 70 हजार रुपये खाते से कट गए। पुलिस ने नंबर के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related