POLITICAL NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, सांसद भाजपा में शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLITICAL NEWS: Big blow to BSP before Lok Sabha elections, MP joins BJP

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। संगीता आजाद रायबरेली की लालगंज लोकसभा सीट से बसपा की सांसद हैं। सांसद संगीता आजाद ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

संगीता आजाद के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि संगीता आजाद सही मायनों में आज खुद को आजाद मान रही होंगी। अब वह पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने आईं हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीाम कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हुईं। सीमा कुशवाहा ने वर्षों तक निर्भया कांड में निर्भया की मां की वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। पार्टी में शामिल होने के बाद बीएसपी सांसद संगीता आजाद, पार्टी नेता आजाद अरिमर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related