महतारी वंदन की पहली किस्त जारी, पीएम मोदी ने 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए एक हजार

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया।

Mahtari Vandan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दो हफ्ते पहले मैंने प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। आज मुझे महतारी वंदन योजना को शुरूआत करने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

Mahtari Vandan Yojana: पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश में 1 करोड़ लखपति दीदी आने वाले दिनों में 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करेंगे। केंद्र सरकार ड्रोन दीदी तैयार कर रही है। बहनों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देंगे। हमारी सरकार ने देश में 10 करोड़ महिला स्व सहायता समूहों को मदद दी है।

 

Mahtari Vandan Yojana: पीएम ने कहा, चुनाव के पहले कई पार्टियां बड़े बड़े वायदे करती है। भाजपा सरकार बनने के इतने कम समय में महतारी वंदन योजना पूरी हुई है। इसके लिए बधाई। भाजपा सरकार अपने हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुलसी का पौधा भेंटकर कार्यक्रम स्थल पर किया स्वागत।

Mahtari Vandan Yojana: इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी मौजूद हैं। राजधानी समेत प्रदेश के 146 ब्लाक मुख्यालयों और 13 नगर निगम क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। वहीं यह योजना लागू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG RAID BREAKING : कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापा

CG RAID BREAKING : Raid on coal trader's premises बिलासपुर,...

CHHATTISGARH : स्कूल फेयरवेल के लिए सख्त दिशा-निर्देश

CHHATTISGARH : Strict guidelines for school farewell रायपुर, 12 फरवरी।...