Aaj Ka Panchang: जान‍िए 06 मार्च 2024, दिन-बुधवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Date:

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 16, शक संवत 1945, फाल्गुन कृष्ण, एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 23, शब्बान 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहूकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 14 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 52 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग पूर्वाह्न 11 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बव करण सायं 05 बजकर 23 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 28 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार 
विजया एकादशी व्रत (स्मार्त)।

सूर्योदय का समय 6 मार्च 2024 :
 सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 6 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 24 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 6 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 2 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 56 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 मार्च 2024 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय : 
हरी मूंग की दाल आज किसी जरूरतमंद को दान करें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर...

मुख्यमंत्री से मिले नव-नियुक्त IAS अधिकारी,प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

नवा रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा...

एनकाउंटर में मारा गया मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफ़िया, 136 करोड़ रुपये का था इनाम

Mexico Encounter : मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने दुनिया...