CG BREAKING : विधानसभा का बजट सत्र समय से पहले समाप्त..

Date:

CG BREAKING: The budget session of the Assembly ended before time..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समय पूर्व खत्म हो गया है। सत्र के तय कार्यक्रम के मुताबिक 2 मार्च तक सदन की कार्रवाई चलनी थी, लेकिन चार दिन पहले ही अनिश्चितकाल केलिए सत्र समाप्त हो गया। इस बार बजट सत्र में 17 दिन तक सत्र की कार्यवाही चली। 5 फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत हुई थी, 9 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया।

उससे पहले राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत हुई थी। बजट के बाद विभागवार चर्चा की शुरुआत हुई, जो 26 फरवरी तक चली। 26 फरवरी को मुख्यमंत्री के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद ही कयास लग रहे थे कि सत्र का तय समय के पहले ही सत्रावसान हो सकता है। कल विनियोग लाया गया था, जिसके बाद आज सदन की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related