CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माघ मेला में दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा की

Date:

CG BREAKING: Chief Minister Shri Vishnu Dev Sai announced to rename Damakheda as Kabir Dharam Nagar Damakheda in Magh Mela.


रायपुर।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सतगुरू कबीर संत समागमदामाखेड़ा मेला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने माघ मेला में दामाखेड़ा का नाम कबीरधर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा की। सीएम साय की घोषणा के बाद मौजूद लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया।

इससे पहले दामाखेड़ा मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठअधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हेलीपैड पर अतिथियों का पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, आइजी अमरेश कुमार मिश्रा, कलेक्टर चंदन कुमार, एसएसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीयस्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...