सर्चिंग के दौरान जवानों को मिला IED बम, किया डिफ्यूज़

Date:

कांकेर। कांकेर जिले के नक्सल मोर्चे में तैनात जवानों ने सर्चिंग के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाने लगाए IED बरामद कर डिफ्यूज किया है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत महला कैंप से बीएसएफ 47वी वाहिनी और डीआरजी की टीम एरिया डॉमिनेशन अभियान में निकली थी। सर्चिंग पर निकले जवानों ने ग्राम वटटेकाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान IED बरामद किया है। जिसे सुरक्षाबल के जवानों ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलो द्वारा जंगलों में सर्चिंग की जा रही है। कांकेर जिले के महला क्षेत्र अति संवेदनशील एरिया है। लोकसभा चुनाव से पहले फिर से नक्सली साजिश को नाकाम करने में सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान महला कैंप से लगे कटगांव में नक्सली हमले में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सहित 4 जवान शहीद हुए थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related