BHARAT JODO NYAY YATRA : पीएम मित्रों का कर्जा माफ कर सकते हैं…अन्नदाताओं का क्यों नहीं – कांग्रेस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHARAT JODO NYAY YATRA: PM can waive off the loans of friends…why not those of food donors – Congress

अंबिकापुर। राहुल गांधी की न्याय यात्रा उदयपुर के रामगढ़ से शुरू हुई, जिसके बाद अंबिकापुर के नारायणी भवन पहुंचकर यात्रा ने विश्राम किया। इस यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे पहुंच गए हैं। जिसके बाद न्याय यात्रा जनसभा को संबोधित करने के लिए कला केंद्र पहुंच गई है।

बता दें, भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीसरे दिन सरगुजा पहुंची है। हालांकि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव आंदोलन के आदिवासियों से मुलाकात नहीं करेंगे। AICC चाहता है कि, राहुल हसदेव जाएं, लेकिन पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इनकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर नारायणी परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान मोदी सरकार और MSP पर निशाना साधा है।

किसानों की शहादत से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता- कन्हैया

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि, राहुल गांधी जब किसानों की समस्याओं को सुन रहे हैं, बातचीत कर रहे हैं। उसी समय इस देश के दूसरे हिस्से में किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले चलाए जा रहे हैं। सड़कों पर दीवार खड़ी की जा रही है। साथ ही कहा कि, आप तीन कानून लेकर के आए लोकसभा और राज्यसभा से उसको पास भी कराया, इसके बाद फिर सरकार ने उस कानून को वापस ले लिया। उस कानून को वापस कराने के लिए किसानों ने आंदोलन भी किया। 750 किसानों की शहादत हुई, इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि, हम किसानों को नहीं समझ पाए।

जबरदस्ती उनकी भलाई करना चाहते हैं

कन्हैया ने कहा कि, ऐसा कौन सी भलाई आप करना चाहते हैं जो किसान नहीं चाहते, आप जबरदस्ती उनकी भलाई करना चाहते हैं। जब नेगोशिएशन हुआ, बातचीत हुई तो किसानों ने कहा कि, आप हमको एमएसपी की गारंटी दीजिए। सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन वापस ले लिया था। किसान इस उम्मीद में थे कि एमएसपी की गारंटी होगी। एमएसपी को कानूनी दर्जा मिलेगा और नई फसलों की भी जहां पर एमएसपी से खरीद होती है वह अन्य फसलों को भी दायरे में लाया जाएगा।

किसानों से झूठे वादे किए गए

कन्हैया ने कहा कि, मजेदार बात यह है…सब कुछ बताया जा रहा है, किसान उग्र हैं, किसान आंदोलन के लिए सड़क पर आ रहे हैं, किसान तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार जो दीवार खड़ी कर रही है, आंसू गैस के गोले मार रही है, हालांकि मुद्दा नहीं बताया जा रहा है कि, आखिर किस लिए अपनी खेती बाड़ी छोड़ करके वो क्यों आए हैं। उनसे वादा किया गया, झूठ बोला गया।

पीएम मित्रों का कर्जा माफ कर सकते हैं…अन्नदाताओं का क्यों नहीं

कन्हैया कुमार ने कहा कि, राहुल गांधी ने किसानों की समस्याओं को सुना, ठीक इसी समय देश में किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पीएम अपने मित्रों का कर्जा माफ कर सकते हैं तो अन्नदाताओं का भी कर्ज माफ हो सकती है।

किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए- जयराम

जयराम रमेश ने कहा कि, राहुल गांधी अंबिकापुर में किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। ये तब है जब पंजाब, हरियाणा और यूपी से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी ने किसान कानून वापस लिया था। तब 3 वादे किए थे, इसमें स्वामी नाथन की सिफारिश लागू की जाएगी। MSP लागू करेंगे। इसका मतलब मिनिमम सपोर्ट प्राइस होता है या मोदी सपोर्ट प्राइस होता है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गेवरा ब्लास्टिंग से बरसे पत्थर!

CHHATTISGARH : Stones rained due to Geevra blasting! विकास सामनानी,...

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : केजरीवाल का ‘शीशमहल’ बदलेगा!

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : Kejriwal's 'Sheeshmahal' will change! रायपुर डेस्क। दिल्ली...

CG POLICE PROMOTION: हाईकोर्ट ने अंतिम प्रमोशन पर लगाई रोक! 

CG Police Promotion: High Court stays final promotions!   CG POLICE...