CG BREAKING : चॉकलेट का लालच देकर बच्चों के साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था पुजारी, गिरफ्तार

Date:

CG BREAKING: Priest used to have unnatural sex with children by luring them with chocolate, arrested

दुर्ग। बच्चों के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने वाले पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि चाकलेट और मोबाइल का लालच देकर पुजारी बच्चों को बुलाता था और फिर उसके साथ अनेचुरल सेक्स किया करता था। बच्चों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम शिशुपाल महाराज है, जो महमरा एनीकट में दाह संस्कार और पूजा-पाठ करने का काम किया करता है।

आरोप के मुताबिक शिशुपाल महाराज उनके बच्चों को चॉकलेट और मोबाइल देने के बहाने अपने पास बुलाता था। वो उन्हें वहीं अपने पास कई-कई दिन रखता और खाना-पीना भी देता था।लालच में बच्चे अक्सर उसके पास चले जाते थे। बच्चों को ढूंढते हुए महिलाएं पुजारी के घर पहुंची, तो सच्चाई पता चली। बच्चों ने बताया कि वो चॉकलेट देने के बहाने उन्हें अंदर ले जाता है और उनके साथ गलत काम करता है। पुलिस ने आरोपी शिशुपाल के खिलाफ धारा 377, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक शिशुपाल 46 साल का है। उसकी शादी नहीं हुई है। सत्ती चौरा के पास अपनी बहन के साथ रहता है। वह इतना शातिर है कि ऐसे बच्चों को निशाना बनाता था, जिनके माता-पिता न हों। पुलिस ने 2-3 ऐसे बच्चों का पता लगाया है, जिनके माता-पिता नहीं हैं और वो अपनी दादी के पास रहते हैं। वो बच्चे शिशुपाल के पास 5-6 दिनों तक रुक जाते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related