CG BREAKING : आदिवासी आश्रम में रहने वाले छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ी, रतनजोत का किया था सेवन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: The health of the students living in the tribal ashram suddenly deteriorated, they had consumed Ratanjot.

गरियाबंद। जिले के आदिवासी आश्रम में रहने वाले छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चों ने खेलते खेलते रतनजोत का बीज खा लिया जिसके चलते वह बिमार हो गये। सभी को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा स्थित आदिवासी आश्रम की है। जहां रहने वाले 8 बच्चे खाना खाने के बाद रतनजोत का बीज खा लिये। जिसके बाद जैसे ही वह आश्रम वापस लौटे तो एक एक कर सभी की तबियत बिगड़ने लगी। जिसकी जानकारी आश्रम अधीक्षक को होने पर तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी।

लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो सभी बच्चों को मोटर साइकल से आश्रम से लगभग 18 किमी दूर जंगल पार कर मैनपुर अस्पताल ले जाया गया। 8 छात्रों मेें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी अस्वस्थ बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टर का कहना है कि स्थिति सामान्य हो रही है अगर स्थिति बिगड़ती है तो गरियाबंद जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related