CG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश .. डॉक्टरों के लिखे बिना पेन किलर दवाओं की बिक्री नहीं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Health Minister’s instructions… No sale of pain killer medicines without doctor’s prescription.

रायपुर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूजा पाठ के साथ आज यहां मंत्रालय में काम-काज संभाल लिया है। जायसवाल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। जायसवाल ने अधिकारियों से राज्य के सभी जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। श्री जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि वे शासकीय अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेें। उन्होंने नर्सिंग होम एक्ट को और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के लिखे बिना दर्द निवारक दवाओं की बिक्री पर भी सख्ती से कार्यवाही करें।

स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। बैठक में विभाग अपर मुख्य सचिव रेणु . पिल्ले, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, संचालक स्वास्थ्य सेवायें जे.पी.मौर्य, आयुष विभाग की संचालक सुश्री नम्रता गांधी सहित के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

खूबचंद स्वास्थ्य योजना का औचित्य नहीं

मीडिया से चर्चा मेंं कहा कि जायसवाल का कहना है कि खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का कोई औचित्य नहीं नजर आ रहा है उस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बिलासपुर और जगदलपुर में दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल 2 महीने के अंदर शुरू हो जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related