BREAKING : पति और जेठ की हत्या, मर्डर के बाद पिस्टल के साथ थाने पहुंची महिला ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Murder of husband and brother-in-law, after the murder the woman reached the police station with a pistol..

उज्जैन-बड़नगर। नए साल का पहले दिन ही उज्जैन में सनसनीखेज वारदात हो गई। एक महिला ने पिस्टल से पति और जेठ पर गोलियां चलाकर दोनों की हत्या कर दी। पति की मौके पर ही मौत हो गई और जेठ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की हत्या के बाद महिला ने पुलिस थाने जाकर समर्पण कर दिया। मामले में इंगोरिया पुलिस पूछताछ कर रही है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है सविता

इंगोरिया पुलिस ने बताया कि इंगोरिया निवासी आंगनवाड़ी में काम करने वाली सविता ने पुलिस थाने आकर बताया कि उसने उसके पति राधेश्याम कुमारिया और जेठ धीरज पर गोलियां चला दी। थाने में सविता ने पिस्टल सहित आत्मसमर्पण भी कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस तो मिले शव

सविता की बात की जानकारी निकालने पुलिस घटनास्थल पर गई, जहां उसका पति राधेश्याम मृत पड़ा था व जेठ धीरज घायल था। पुलिस तत्काल धीरज को अस्पताल ले गई, जहां धीरज ने दम तोड़ दिया।

जमीन को लेकर आए दिन होता था झगड़ा

पुलिस ने बताया कि सविता का पति व जेठ से जमीन विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। सुबह जब जेठ आंगन में पूजा करने के लिए आया तब सविता ने उस पर पिस्टल से तीन गोलियां दाग दी। जेठ को गोली मारने के बाद घर के अंदर सोए पति राधश्याम को भी गोली मार दी, जिससे वह वहीं मर गया।

अवैध हथियारों का धंधा करता था जेठ, पूरे परिवार को मारना चाहती थी

स्वजनों का कहना है कि पति और जेठ द्वारा आए दिन विवाद करने से सविता प्रताड़ित थी। जेठ धीरज अवैध हथियारों का धंधा भी करता था, जिसे कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ा भी था। बताया जाता है कि सविता जेठ के पूरे परिवार की हत्या करना चाहती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी।

बेटियों की शादी नहीं हो रही थी

पुलिस ने बताया कि सविता और राधेश्याम की दो बेटियां हैं। एक बेटी की उम्र 22 तो दूसरी की 24 साल है। दोनों की शादी को लेकर भी पति-पत्नी के बीच तनाव रहता था। घटना के बाद फारेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। पिस्टल कहां से आई, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं, इनकी जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related