CG BREAKING : 2 जनवरी को साय कैबिनेट की पहली विस्तारित बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: First extended meeting of Cabinet on January 2, many big decisions will be approved..

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक नये साल में 2 जनवरी को होगी। साय कैबिनेट की ये पहली विस्तारित बैठक होगी। हालांकि इससे पहले जो दो कैबिनेट हुई थी, वो संक्षिप्त बैठक थी। मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुई पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीबों को पक्का मकान देने के वादे पर मुहर लगायी गयी थी, जबकि दूसरे कैबिनेट में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गयी थी।

अब तीसरी कैबिनेट 2 जनवरी को होगी। मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद ये पहली कैबिनेट होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में मोदी की गारंटी और मिशन 100 डेज को लेकर अहम फैसले होंगे। चर्चा है कि PSC घोटाले की सीबीआई जांच पर भी कैबिनेट की हरी झंडी बैठक में मिलेगी। साथ ही कुछ अन्य फैसलों पर भी कैबिनेट की मुहर लगेगी। वहीं धान खरीदी की तारीख में बढोत्तरी पर भी फैसला लिया जा सकता हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related