डाक विभाग के 5 कर्मचारियों की नौकरी गई

Date:

रायगढ़। डाक विभाग ने हड़ताल के बाद काम पर वापस नहीं लौटने वाले 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं, डिवीजन के सैकड़ों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल जिले 400 से अधिक डाकघरों में 800 कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। तीन दिनों के लगातार हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित था।

हड़ताली कर्मचारी रायगढ़ डिवीजन के अंदर रायगढ़, जशपुर व सांरगढ़ हैं। इसमें 800 से अधिक डाक सेवक हैं। डिवीजन के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त का नोटिस दिया है। इसमें सारंगढ़ के दो, लैलूंगा, तपकरा व दुलदुला के एक-एक कर्मचारी शामिल हैं। वहीं कई कर्मचारियों को ऑनलाइन कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related