CG BIG NEWS : धान खरीदी को लेकर सरकार की तरफ से चुप्पी क्यों ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Why the silence from the government regarding paddy procurement?

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने धान किसानों से बड़ा वादा किया था। भाजपा ने धान की कीमत और खरीदी के मापदंड में बड़ा बदलाव करने का वादा किया है। सीएम साय और उनके दोनों डिप्‍टी सीएम को शपथ लिए हुए करीब 5 दिन बीत चुके हैं। इस बीच कैबिनेट की 2 बार बैठक भी हो चुकी है, लेकिन अब तक धान को लेकर सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

धान को लेकर सरकार की चुप्‍पी से किसान भी असमंजस की स्थिति हैं। किसानों को इस बात की चिंता है कि भाजपा ने धान को लेकर जो वादा किया है उसे कब लागू करेगी। आज सुबह दिल्‍ली से लौटे सीएम साय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान पत्रकारों ने किसानों की इसी चिंता को लेकर सीएम साय ने प्रश्‍न किया। इस पर सीएम ने कहा कि धान को लेकर की गई दोनों घोषणा चालू सीजन की खरीदी से ही लागू की जाएगी। सीएम साय ने कहा कि हमने जो वादा किया है, वह मोदी की गारंटी है। चालू सीजन में जितने भी किसान धान बेच रहे हैं वादे के अनुसार उनसे प्रति एकड़ 21 विक्‍वंटल हिसाब से धान खरीदी की जाएगी। कीमत भी वादे के अनुसार 3100 रुपये प्रति विक्‍वंटल दिया जाएगा।

बताते चलें कि प्रदेश में इस बार 130 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्‍य है। है। इस वर्ष में धान बेचने के लिए प्रदेश के 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें कुल पंजीकृत रकबा 33.15 लाख हेक्टेयर है, वहीं 2.59 लाख नए किसानों ने पंजीयन कराया है। अब तक राज्य के 7 लाख 86 हजार 463 पंजीकृत किसानों से 35 लाख 57 हजार 374 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 7 हजार 313.02 करोड़ रूपए जारी किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related