BREAKING : पूर्व सीएम का फेसबुक अकाउंट हैक, असंगत सामग्री पोस्ट, 3 ऐसे VIDEO हुए पोस्ट

Date:

BREAKING: Former CM’s Facebook account hacked, inconsistent content posted, 3 such videos posted

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उनके व प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने अपने एक्स हैंडल पर स्वयं इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हैकर द्वारा कमल नाथ के फेसबुक अकाउंट से असंगत सामग्री पोस्ट की जा रही है। कांग्रेस की आइटी सेल की टीम कमल नाथ के फेसबुक अकाउंट को रिकवर करने में जुटी है। यहां पर यह बता दें कि कमल नाथ पिछले तीन दिनों से अपने गृह नगर छिंदवाड़ा के प्रवास पर हैं।

हैकर ने पोस्ट किए तीन वीडियो –

कमल नाथ के फेसबुक पेज पर हैकर ने तीन वीडियो पोस्ट किए। इनमें एक वीडियो हिरण का है, जो कहीं समुद्र किनारे धमाचौकड़ी मचा रहा है। एक और वीडियो प्रैंक का है, जिसमें जोड़ीदार के साथ किसी को प्रैंक करते दिखाया गया। वहीं तीसरा वीडियो एक बकरे के शिकार का है। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में बेरोजगार युवाओं को लुभाने के लिए ‘वेकेंसी’ दिखाई गई है, जिसमें आवेदन करने का विकल्प भी दर्शाया गया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...