राजधानी समेत कई जिलों में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के बाद राजधानी समेत बस्तर, सरगुजा, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर आदि शहरों में हल्की एवं मध्यम बारिश हुई। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिसे दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 19.6 डिसे दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिसे कम रहा। बिलासपुर व दुर्ग में भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिसे कम रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की स्थिति निर्मित हुई है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ रही है।

सहकारी समितियों में धान की सुरक्षा तेज

मौसम का मिजाज बदलने से खरीदी केंद्रों में धान की सुरक्षा के लिए भागदौड़ मची रही। सहकारी समितियों ने वर्षा की आशंका के मद्देनजर पहले से ही तैयारियां थीं, बावजूद इसके कई स्थानों पर अव्यवस्था भी रही। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मंदिर हसौद के एक केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्रों में धान को भीगने से बचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली, इंदौर व बेंगलुरु की उड़ानों पर असर
कोहरे और बारिश का असर हवाई उड़ानों पर भी रहा। रायपुर से दिल्ली, इंदौर, बेंगलुरु टेकआफ होने वाली फ्लाइट डेढ़ से दो घंटे विलंब से उड़ान भर पाई। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले विमानों पर मौसम का असर देखा गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related