रेप मामले में सजा काट रहे राम रहीम को राहत, 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आया, इस आश्रम में रहेगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रोहतक। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के रूप में अपनी पहचान बनाने वाला राम रहीम जेल में अपने पापों की सजा काट रहा है। वह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। साध्वी दुष्कर्म मामले में उसे साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। ताजा खबर ये है कि राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। यानी वह 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आ गया है। इस दौरान वह यूपी के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।

राम रहीम को सुनारिया जेल से करीब 1:45 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। राम रहीम को उतर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया जा रहा है।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब सजा पा चुका राम रहीम जेल से बाहर आया हो। इससे पहले भी वह 7 बार जेल से बाहर आ चुका है। अब वह 8वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे 21 दिनों की फरलो मिली है।

राम रहीम को फरलो मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि उसे मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव को देखते हुए फरलो दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

CG CRIME : बेमेतरा में महिला के कई टुकड़े …

CG CRIME : Woman found in several pieces in...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

CG DHABA VIRAL VIDEO : टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन!

CG DHABA VIRAL VIDEO : Dishes were being washed...