रायपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भाजपा नेताओं ने किया स्‍वागत

Date:

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्‍तीसगढ़ दौरे के तहत आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रैली को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री अठावले ने कांग्रेस और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।

सभा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले से होकर गुजरने वाली हर गाड़ियों की जांच की जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन और होटल व ढाबों की भी चेकिंग की जा रही है। सभा के दौरान करीब दो हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिले की पुलिस के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के अधिकारियों व जवानों की यहां ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार और शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल भी किया गया।

प्रधानमंत्री की सभा को देखते हुए पुलिस ने बाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच कर रही है। जिले के जवानों के साथ ही राजनांदगांव, रायपुर सहित अन्य जिलों के अधिकारियों व जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के तीन दिन पहले यानी एक नवंबर से ही स्टेडियम की आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया गया है। साथ ही स्टेडियम के आसपास संचालित गैरेज के सामने खड़ी पुरानी गाड़ियों को भी हटा दिया गया है। ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। सभा के दौरान दुर्ग रेंज के आइजी बद्रीनारायण मीणा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान पूरी व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...