PRIYANKA GANDHI : नेता धर्म की बातें करते हैं, काम की नहीं, इससे जनता का नुकसान – प्रियंका गांधी

Date:

PRIYANKA GANDHI: Leaders talk about religion, not about work, this harms the public – Priyanka Gandhi

दमोह। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए बोलीं नेता धर्म की बातें करते हैं, काम की नहीं, इससे जनता का ही नुकसान होता है। कुछ हटके बोलना चाहती हूं। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। मनरेगा को कमजोर बना दिया। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। ऐसा कानून लाए जिसका लाभ नहीं मिला। महंगाई बढ़ती जा रही है। आज हर चीज पर जीएसटी लगा दी। अस्‍पताल में इलाज होगा कि नहीं। एक तरफ बेरोजगारी दूसरी तरफ महंगाई।

गरीब बैगा, भारिया और सहरिया के कमल नाथ जी ने 1000 रुपये क्यों बद किये ?संबल योजना क्यों बंद की ?गरीब बहन के पैसे देना क्यों बंद किये ?बच्चों के लैपटॉप क्यों छीने ?बेटियों की शादी कर के पैसा क्यों नहीं दिया ?

तीर्थ यात्रा क्यों बंद की –

प्रियंका जी आप में साहस है, तो जवाब दें…

गरीब बैगा, भारिया और सहरिया के कमलनाथ जी ने 1000 रुपये क्यों बद किये ?

संबल योजना क्यों बंद की ?

गरीब बहन के पैसे देना क्यों बंद किये ?

बच्चों के लैपटॉप क्यों छीने ?

बेटियों की शादी कर के पैसा क्यों नहीं दिया ?

पांच माह में प्रियंका गांधी वाड्रा का पांचवां दौरा –

पांच माह में प्रियंका गांधी वाड्रा पांचवे दौरे में जमकर साधा निशाना। बोलीं – गरीबों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पांच साल बहुत महत्‍वपूर्ण है। भाजपा ने क्‍या किया है। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां पुरानी पेंशन मिल रही है। यहां रोज 17 दुष्‍कर्म हो रहे हैं। महिला को मालूम है बच्‍चों के लिए क्‍या करना है। मेहनत करती है इसीलिए सोचकर मत दें।

आज का जीवन संघर्ष से भरा है। रोजगार नहीं मिलने से पलायन हो रहा है। 45 सालों में बेरोजगारी बढ़ रही है। 3 वर्षों में मात्र 21 नौकरी दी हैं। मध्‍य प्रदेश में डाक्‍टरों के पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्ती नहीं हो रही है। सरकरी नौकरी हो जाए तो भविष्‍य तय हो जाएगा। छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी। कोरोना काल में राहत नहीं मिली। बुंदेलखंड अंचल में यह प्रियंका का पहला चुनावी दौरा है। इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर में सभा कर चुके हैं।

दमोह विधायक बोले- भाजपा ने धोखा दिया। भाजपा भष्‍टाचार साबित कर दे तो मैं संन्‍यास ले लूंगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में हाकम सिंह ने कांग्रेस की सदस्‍यता ली है।

उद्योगपतियों का हजारों करोड़ों का कर्ज माफ कर सकती है। कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद अपने परिवार के भरण पोषण के लिए पुरानी पेंशन क्यों नहीं दी जा रही है। कांग्रेस की सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज के माध्यम से 8000 करोड़ की राशि बुंदेलखंड के विकास के लिए दी थी। क्या उस राशि का इन सरकारों ने उपयोग किया। क्या उससे आम जनमानस को कोई लाभ मिला लेकिन इसके बाद भी इनके द्वारा झूठी घोषणा कर आम जनमानस को भ्रमित किया जा रहा है।

पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बुंदेलखंड अंचल की 26 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां कांग्रेस का फोकस महिला वोटबैंक पर है। यहां पर कांग्रेस ने सात महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। सागर संभाग में चार महिलाओं को टिकट दिए गए हैं।

दमोह जिले की सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार –

पथरिया – राव ब्रजेन्द्र सिंह

दमोह – अजय कुमार टंडन

जबेरा – प्रताप सिंह लोधी

हटा (अजा) – प्रदीप खटीक

घोषणा की थी कि हम 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे, 21 को उपलब्ध कराया

बुंदेलखंड से लगातार पलायन की स्थिति निर्मित हो रही हैम शिक्षा के, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। इनके द्वारा जातिगत जन गणना का विरोध क्यों किया जा रहा है।क्या जातिगत जनगणना होने से कोई अपराध हो जाएगा। रोजगार के किसी भी प्रकार के साधन उपलब्ध नहीं कराई जा रहे हैं। इन्होंने घोषणा की थी कि हम 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे लेकिन उनके द्वारा मात्र 21 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

चुनाव के समय गैस सिलेंडर की राशि कम क्‍यों की

चुनाव के समय गैस सिलेंडर की राशि कम की जा रही है। यह राशि पहले से ही कम क्यों नहीं ली जा रही है। क्या आप आम जनमानस को बेवकूफ समझते हैं। इन 18 वर्षों में इस सरकार ने क्या किया। आपके सामने सभी स्पष्ट रूप से दिखाई दे जा रहा है। महिलाओं को लाड़ली लक्ष्मी के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। आज की महिलाएं इतनी समझदार हो गई है कि इनकी बातों में आने वाली नहीं है।

चुनाव के समय खोखली घोषणाएं

धर्म की बात करके द्वारा लाभ लिए जाने की बात की जा रही है। कर्मचारियों के लिए कर्नाटक में ,हिमाचल में, राजस्थान में, छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन लागू कर दी गई है।बयदि इस बात की जानकारी ना हो तो इन प्रदेशों में जानकारी ली जा सकती है। मध्य प्रदेश में भी सरकार आने पर यहां किसानों का कर्ज माफ कराया जाएगा ।वहीं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन भी दी जाएगी। बिजली बिल माफ किए जाएंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को मत देकर विजयी बनाने की अपील की। इसके पूर्व सभा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ बोले- 18 वर्ष में भाजपा ने एमपी को भ्रष्‍टाचार प्रदेश बना दिया

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related