BIG BREAKING : 2 राज्यों के राज्यपाल बदलें ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Change of governors of 2 states..

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दो राज्यों के राज्यपाल बदलने का फैसला किया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन नियुक्तियों को लेकर खुशी जताई। दोनों नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों में कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला। वहीं. इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा नेता हैं।

आपको बता दें कि रघुवर दास से पहले ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल थे। उन्हें 29 मई 2018 को यह जिम्मेदारी दी गई थी। वह पांच साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related