EARTHQUAKE BREAKING : इंडोनेशिया के टर्नेट में 6.0 तीव्रता का भूकंप, मची खलबली ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

EARTHQUAKE BREAKING: Earthquake of 6.0 magnitude in Ternate, Indonesia, created panic..

नई दिल्ली। इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें इंडोनेशिया के टर्नेट में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मोरक्को में भूकंप आया जिसकी वजह से वहां मौत का मंज़र दिखने लगा है। अभी मोरक्को में भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,122 हुई है। मोरक्को में शुक्रवार मध्य रात आए भीषण भूकंप के बाद से कम से कम 2,122 लोगों की मौत हो गयी और 2,421 लोग घायल हो गए हैं। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मरने वालों में अल हाउज प्रांत में 1,351, तरौदंत प्रांत में 492, चिचौआ में 201 और मराकेश में 17 लोग शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मोरक्को के सैनिक और आपातकालीन सेवाएं कथित तौर पर एटलस पर्वत क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि वहां तक जाने वाली सड़कें गिरे हुए पत्थरों के कारण अवरुद्ध हो गई थीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुमान के अनुसार, इस आपदा ने प्राचीन शहर और उसके बाहरी इलाके में 300,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। मोरक्कन रेड क्रिसेंट (एमआरसी) ने कहा है कि जमीनी स्थिति ने खोज और बचाव प्रयासों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की है, और इसमें मदद के लिए एटलस पर्वत के उन दूरदराज के इलाकों में भारी मशीनरी पहुंचाना एक प्राथमिकता है। एमआरसी ने एक बयान में कहा, जैसे-जैसे लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा था, एमआरसी और अन्य प्रथम उत्तरदाता सबसे गंभीर मामलों की पहचान करने और उसे प्राथमिकता देने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related