CG BREAKING : 296 हड़ताली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की सेवा बर्खास्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Service of 296 striking health department officers and employees terminated

जगदलपुर। प्रदेश भर में पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सभी जगह स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही है और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त –

वहीं अब स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बस्तर जिले के 296 स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। सभी लोगों पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि 21 अगस्त से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा मांगो को लेकर हड़ताल की जा रही थी। इसी कारण से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के 296 अधिकारी कर्मचारियों की सेवा बर्खास्त की गई है। इस कार्रवाई के बाद से अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related