छत्तीसगढ़ में बनेगी किसकी सरकार? सी वोटर सर्वे ने किया खुलासा

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी? सी वोटर सर्वे ने इस पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। इसके लिए लोगों से कई मुद्दों पर राय मांगी गई थी। इनमें से एक सवाल ये भी था कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के तौर पर किसे सबसे ज्यादा पसंद करती है? इसका जवाब भूपेश बघेल हैं। ऐसी और भी कई बातें जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर…

सी वोटर सर्वे ने चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ का पहला ओपिनियन पोल लिया है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 48-54 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, बीजेपी को 35-41 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में शून्य से तीन सीटें जा सकती हैं। इससे साफ है कि छत्तीसगढ़ की जनता मानती है कि इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है।

 

किस पार्टी को कितनी सीट

कुल सीट- 90

कांग्रेस: 48-54

बीजेपी: 35-41

अन्य: 0-3

 

भूपेश को 49, डॉ. रमन को 24 तो सिंहदेव

को 14% लोगों ने माना सीएम का चेहरा

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद को लेकर भी जनता से सवाल किया गया। सर्वे में शामिल 49 प्रतिशत लोगों ने मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी पहली पसंद बताया। 24 प्रतिशत लोगों ने बीजेपी नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह को अपनी पसंद करार दिया। जबकि, 13 प्रतिशत ने टीएस सिंहदेव और 14 प्रतिशत ने अन्य को अपनी पसंद बताया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...