सोनिया वीडियो के जरिए महासमुंद से हुईं मुखातिब, कहा- किसानों को कॉन्ग्रेस ने दिखाई नई किरण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। महासमुंद के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल में रविवार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना व अन्य योजनाओं की सामग्री बांटी गई।‌ सोनिया गांधी इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महासमुंद की जनता से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा, मुझे आज यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि कॉन्ग्रेस सरकार की राजीव गांधी न्याय योजना से लाखों किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। लाखों परिवारों को आज उम्मीद की नई किरण नजर आ रही है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत सरकारी सब्सिडी के अलावा छत्तीसगढ़ के किसानों के उत्थान के लिए सराहनीय फैसले लिए है, जो दूसरे राज्यों के लिए मिशाल है।

छत्तीसगढ़ की सरकार न केवल भूस्वामी के लिए बल्कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन परिवारों को नगर पंचायत क्षेत्र और सभी अनुसूचित क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ऐसे परिवार जिनके पास खेती के लिए जमीन नहीं और मनरेगा या कृषि मजदूरी से जुड़े है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। गांधी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को 7 हजार रुपए सलाना सहायता दी जा रही है। मुझे इस बात का संतोष है, कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में राजीव गांधी के सपनों को साकार रूप दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related