POLITICS BREAKING : अमेठी में राहुल गांधी, वाराणसी में प्रियंका गांधी लड़ेंगे चुनाव …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLITICS BREAKING: Rahul Gandhi in Amethi, Priyanka Gandhi will contest in Varanasi …

यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को दावा किया कि राहुल गांधी अमेठी से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। यही नहीं, उन्होंने प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चा पर कह दिया कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लड़ा देगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले वाराणसी पहुंचे अजय राय का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। पूरे पूर्वांचल से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एयरपोर्ट पहुंचे थे। अगले लोकसभा चुनाव में अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस कैंडिडेट के सवाल पर अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ही वहां से लड़ेंगे। स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए कहा कि वह 13 रुपए में चीनी दिला रही थीं। कहां है 13 रुपए वाली चीनी। अजय राय ने प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि अगर वह आती हैं तो एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जान लड़ा देगा।

अजय राय ने कहा कि मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं। अगला लोकसभा चुनाव कांग्रेस डंके की चोट पर जीतेगी। राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने केरल से कश्मीर तक पदयात्रा करके सकारात्मक माहौल बनाया है। अमेठी से बिल्कुल राहुल गांधी ही चुनाव लड़ेंगे। अमेठी के लोग भी आज यहां आए हैं। अजय राय ने कहा कि स्मृति ईरानी कहती थीं कि कमल का बटन दबाइए आपको 13 रुपए में चीनी मिलेगी। आखिर कहां है 13 रुपए की चीनी। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछली बार भी अमेठी से ही चुनाव लड़ा था। उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि राहुल गांधी को इस हार की पहले से शायद आशंका थी। इसलिए ही उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन दाखिल किया था। वहां से वह जीते और संसद में पहुंचे थे।

अजय राय को कांग्रेस ने 2014 और 2019 में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया था। दलित नेता बृजलाल खाबरी को हटाते हुए अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी कल शाम ही दी गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी नियुक्ति नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ने का इनाम है, उन्होंने कहा कि यह मेरे लगातार संघर्ष का नतीजा है। जेल किसने काटा, रासुका किसने झेला, हर मुद्दे पर इनकी (भाजपा) की गलती कौन उजागर कर रहा है, वो अजय राय कर रहा है, अजय राय राहुल गांधी का सिपाही है। भाजपा के खिलाफ पूरे प्रदेश में लड़ाई लड़ी जाएगी। अजय राय के दावे के बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी कहा कि यूपी की जनता और अमेठी के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि अगर अजय राय यह दावा कर रहे हैं तो जरूर राहुल गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से उनकी बातचीत हुई होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER: रायपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 

CG Transfer: Major administrative reshuffle in Raipur!     CG TRANSFER: राज्य...

CHHATTISGARH: ASP गजेन्द्र सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त! 

CHHATTISGARH: ASP Gajendra Singh Thakur retires! CHHATTISGARH: राजनांदगांव में पुलिस...

CG HIGH COURT: हाईकोर्ट ने DGP से मांगा शपथ पत्र! 

CG High Court: High Court seeks affidavit from DGP!   CG...