CG BREAKING : 5 कृषि केंद्रों में छापा, विभाग कर रही ताबड़तोड़ जांच ..

Date:

CG BREAKING: Raid in 5 agriculture centers, the department is conducting a thorough investigation..

रायपुर। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले के कृषि विक्रय केन्द्रो के माध्यम से कृषको के मांग अनुसार गुणवत्तायुक्त तथा निर्धारित दर पर कृषि आदान सामाग्री आपूर्ति कराने के उद्देश्य से छापेमारी की गई। इस दौरान ठेलकाडीह के 5 कृषि केंद्रों की जाँच कर अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कृषि केन्द्र संचालक, किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री, उचित दाम पर दें- कलेक्टर केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि केन्द्र संचालक, किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री, उचित दाम पर दें।

खरीफ वर्ष 2023 के प्रारंभ से ही कृषको को गुणवत्तायुक्त सामाग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न कीटनाशक, बीज एवं खाद् विक्रय केन्द्रों में जांच की कार्यवाही किया जा रहा है। सोमवार को भी जिला के विभिन्न स्थानों में संचालित ऐसे 05 कृषि केन्द्रों में दबिश देकर अनियमितता पाये जाने पर संचालको को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने कहा कि कृषको को नकली कृषि आदान सामाग्री से सतर्क रहने तथा सामाग्री के साथ विक्रय केन्द्रो से पक्के में बिल अवश्य प्राप्त करने की अपील की गई है।

उपसंचालक राजकुमार सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश में अनियमितता पर कार्यवाही जारी रहेगी।सोमवार को विकासखंड-खैरागढ़ के कीटनाशक निरीक्षक सह अनुविभागीय कृषि अधिकारी विरेन्द्र कुमार डहरिया और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लिखेश्वर तिवारी की टीम ने कार्यवाही करते हुए 05 कृषि केन्द्रों में दबिश दी गई जहां अनियमितता पायी गई।

विकासखंड-खैरागढ़ अंतर्गत ठेलकाडीह के कृषि केन्द्र- बनुठिया कृषि केन्द्र, किसान कृषि केन्द्र, लक्ष्य कृषि केन्द्र, भूमि कृषि केन्द्र एवं साहू कृषि केन्द्र में छापेमारी कर कार्यवाही की। इन केंद्रों में स्कंध पंजी का संधारण, स्त्रोत प्रमाण पत्र का नही होना एवं मूल्य सूची अंकित नही होना पाया गया। सभी 05 कीटनाशक विक्रय केन्द्रो को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जवाब प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जावेगी

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related