CG BREAKING : अमरनाथ यात्रा के दौरान बिगड़ी शिक्षिका की तबीयत, मौत ..

Date:

CG BREAKING: Health of teacher worsened during Amarnath Yatra, death ..

रायपुर। उत्कृष्ट शिक्षिक सम्मान से सम्मानित शिक्षक विभा दुबे का निधन हो गया। बिलासपुर के मिडिल स्कूल कोनी में पदस्थ शिक्षिका विभा साहू को गंभीर स्थिति में रायपुर MMI अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गयी। दिवंगत शिक्षिका विभा दुबे को राज्य, जिला और ब्लाक तीनों स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान हासिल था। वो मास्टर ट्रेनर भी थी। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों अमरनाथ यात्रा पर गयी शिक्षिका विभा दुबे की तबीयत बिगड़ गयी थी।

आक्सीजन की कमी व बैचेनी की शिकायत के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर ही भर्ती कराया गया था, बाद में वो बिलासपुर लौट आयी थी। बिलासपुर में इलाज के दौरान उन्हें राहत नहीं मिली, तो रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लीवर में ब्लड क्लाटिंग की समस्या डाक्टरों ने बतायी। डाक्टरों की टीम ने गुरुवार को आपरेशन किया था, लेकिन आपरेशन के बाद ब्लीडिंग रूकी नहीं, शुक्रवार की सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया।

शिक्षिका विभा दुबे के पति राजेश दुबे भी यूडीटी शिक्षक हैं और बिलासपुर के ही सेंदरी स्कूल में पदस्थ हैं। शिक्षिका के निधन पर शिक्षक सोशल मीडिया में लगातार शोक जता रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related