CG BJP NEWS : चारा घोटाले से भी गंभीर छत्तीसगढ़ के गोठान घोटाले का खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP NEWS: Chhattisgarh’s Gothan scam more serious than the fodder scam

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग और घोटाले का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया और मांग की है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जाँच सीबीआई से कराई जाए। श्री साव ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के इन तथाकथित गौठनों में न गाय है और न ही गोबर। श्री साव शनिवार को राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि गौठानों के नाम पर भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सब्जबाग दिखाए, लेकिन न तो गौठानों में गायों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही गोबर से निर्मित खाद का कहीं अता पता है। श्री साव ने कहा कि हाल ही में 269 करोड़ रुपए के तो केवल गोबर घोटाले का खुलासा हुआ है और प्रदेश सरकार इस आरोप का जवाब तक विधानसभा में नहीं दे पाई। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में बेदर्दी से घोटाला करके प्रदेश के संसाधनों की लूट मचा रखी है। प्रदेश में चहुँओर गौठानों का बुरा हाल है और गौवंश बेहाल है। कांग्रेस ने गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाई थी पर उसकी प्रदेश सरकार ने न गंगा माता को छोड़ा और न गौमाता को छोड़ा।

श्री साव ने भाजपा द्वारा हाल ही चलाए गए प्रदेश के 3,948 गौठानो तक पहुंचकर ‘पोल खोल अभियान’ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी गौठानो में कहीं भी गाय नहीं है। अनेक जगह कांग्रेस की गुंडागर्दी सहते हुए, सत्ता की हिंसा आदि झेलते हुए भी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेलकर प्रदेशभर से आँकड़े जुटाए हैं। कई जगह तो मीडिया के कैमरे के सामने भी कांग्रेसियों ने मारपीट की। भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला भी किया। फिर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को पूरा किया और पाया कि हमने जितना सोचा था, गौठानों के हालात उससे भी अधिक भयावह हैं। बदइंतजामी का आलम यह है कि अक्टूबर 2022 में सिर्फ 3 गोठानो में 150 गौओं भूख, प्यास और घुटन के चलते दम तोड़ा। मुख्यमंत्री बघेल के अपने विधानसभा क्षेत्र के अचानकपुर गोठान में ही 25 गायों की हत्या हुई। इसी तरह आदर्श दर्जा प्राप्त सचादुर गौठान से रातो-रात हिस्ट्रीशीटर गौ तस्करों ने 40 से 50 गायों की चोरी को अंजाम दिया। यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में गायों की हत्या हो रही है और गृह मंत्री के क्षेत्र में गौ माता की चोरी हो रही है। जहां 40 से ज्यादा गोवंश के गौठान से चोरी होने की पुलिस चौकी में शिकायत की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार गौठानों के नाम पर चाहे जितना ढोल पीट रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश में 9,290 गौठान का दावा है, परंतु 2023-24 में 175 करोड़ की बजट राशि लेने वाली इन गौठानों में से 80% गौठानों में गाय रहती ही नहीं। प्रत्येक गौठान में 300 गाय रखने का नियम है। भूपेश जी ने कहा कि गर्मी में गाय कहीं और चली जाती हैं, पर अब तो बरसात चालू हो चुकी है। फिर भी निरीक्षण के दौरान हमें गाय नहीं मिली। रोका-छेका का जमीनी सच यह है कि गायें आज भी सड़कों पर दिखाई पड़ रही है। श्री साव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों से जबरन वसूली गई राशि को गौठानों में खर्च ही नहीं की गई और गौठान के नाम पर चल रहे गोरखधंधे में कांग्रेस सरकार ने सबसे अधिक पंचायतों/सरपंचों के अधिकार पर ही डाका डाला है। विभिन्न मदों में पंचायतों के विकास के लिए आयी राशि को सरपंचों से छीनकर सीधे उसकी अनेक बहानों के साथ बंदरबाँट कर ली गई है। कांग्रेसी नेता बिना चुनाव के गोठनो पर कब्जा करके बैठ गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए भेजी गई राशि में भूपेश सरकार ने गौठानों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश सरकार ने दो रुपए किलो की दर से गोबर खरीदकर उसे 10 रुपए प्रति किलो की दर से घटिया वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को बेचा गया। श्री साव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में निर्मित गोठानों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था, गोबर खरीदी-बिक्री की व्यवस्था, व गोबर से वर्मी खाद बनाने की व्यवस्था की कमी के चलते ग्रामीणों की आय में वृद्धि के लिए गौठान बनाने वाली सरकार के सभी दावे केवल झूठ के पुलिंदे और कागजी ही हैं। प्रदेश के वन्य क्षेत्र जैसे सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा के इलाकों में ग्रामीणों ने बताया की गौठान में आज तक एक भी गाय नहीं रही हैं। अधिकारियों के आने पर यहां गाय को इकट्ठा कर फोटोग्राफी करवा कर फिर गौठान खाली करवा दिए जाते हैं। ग्राम तिल्दा नेवरा में उन्होंने स्वयं (श्री साव ने) निरीक्षण उपरांत पाया कि गौठान में गाय नहीं है फिर भी हर महीने 10 हजार रुपयों का खर्च प्रति गौठान के हिसाब किया जा रहा है और गोबर भी बेचा जा रहा है। जब गौठान में पशु ही नहीं हैं तो गोबर की बिक्री कहाँ हो रही है? बस्तर के दूरस्थ वन ग्रामों में तो स्थिति और भी गंभीर है। बस्तर के गोठानों में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि वहां गोठानों को केवल भूमि घेरने के लिए उपयोग किया जा रहा है तथा प्रति गोठान 8 लाख 19 हजार रुपए खर्च करने के बावजूद भी ऐसा कोई ढांचा गोठानों में दिखाई नहीं दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि कई स्थानों पर तो ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने गोबर तो बेचा परंतु एक ढेला आज तक सरकार की तरफ से प्राप्त नहीं हुआ। जब प्रशासन से इसकी जानकारी ली गई तो कोई जवाब नहीं मिला। गौठानों में कार्यरत समिति के कार्यकर्ताओं को गौठान में कार्य करने का मेहनताना पिछले कई महीनों से नहीं दिया गया है। अकलतरा के विधायक सौरभ कुमार सिंह द्वारा जांजगीर चांपा के ग्राम पोनी दलहा विकासखंड अकलतरा में रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत विकसित किए गए सामुदायिक पशु आश्रय स्थल, जिसकी लागत लगभग 10 लाख की राशि खर्च कर व 3 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था, में पाया गया कि गोठान में विगत 10 से 15 दिनों से ताला लगा हुआ है। विधायक सौरभ सिंह ने विधानसभा में भी बताया, ऐसे-ऐसे परिवारों ने लाखों के गोबर बेच दिए हैं जिनके यहां एक भी गाय नहीं है। प्रदेश में 1,976 लोग हैं जिन्हें 1 लाख से अधिक राशि का भुगतान गोबर के नाम पर किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि भाजपा इस पूरी रिपोर्ट को कम्पाइल कर तमाम जांच एजेंसियों को भेजेगी और यह पुरजोर मांग करती है कि चारा घोटाले की तर्ज़ पर ही इस घोटाले की सीबीआई जांच की जाए।
प्रेस वार्ता में भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग आरटीआई प्रकोष्ठ संयोजक विजय शंकर मिश्रा, भाजपा रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष टंकराम वर्मा उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG SAS TRANSFER: 6 अफसरों का हुआ ट्रांसफर! 

CG SAS Transfer: 6 officers transferred!     CG SAS TRANSFER: छत्तीसगढ़...

BREAKING : कानपुर में विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौत

  रायपुर। कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो...