Trending Nowशहर एवं राज्य

BREAKING : मणिपुर हिंसा मामले में न्यायपालिका पर टिप्पणियों के लिए प्रकाशक गिरफ्तार

BREAKING : Publisher arrested for comments on judiciary in Manipur violence case

डेस्क। मणिपुर हिंसा मामले में न्यायपालिका पर टिप्पणियों के लिए चेन्नई के एक प्रकाशक को गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई के पब्लिशर और ब्लॉगर बद्री शेषाद्री को एक इंटरव्यू के दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर ज्यूडीशियरी के खिलाफ टिप्पणियों के लिए शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शेषाद्री ने यह इंटरव्यू एक यूट्यूब चैनल को दिया था।

अधिवक्ता कविअरासू की शिकायत के आधार पर पेरंबलूर जिले की पुलिस ने शनिवार सुबह प्रकाशक को गिरफ्तार किया। अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 22 जुलाई को एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में न्यायपालिका के खिलाफ शेषाद्री की टिप्पणियों से आहत हैं। पुलिस ने शेषाद्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153 (दंगे भड़काने के इरादे से उकसाना), 153 A(1) (A) (लोगों के बीच शब्दों के जरिये शत्रुता को बढ़ावा देना) और 505 (1) (B) (जनता में डर पैदा करना) के तहत मामला दर्ज किया है।

BJP की प्रदेश इकाई के प्रमुख अन्नामलाई ने की निंदा –

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई ने शेषाद्री की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने सत्तारूढ़ द्रमुख मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर आम आदमी द्वारा व्यक्त किए गए विचारों से निपट नहीं पाने पर गिरफ्तारी का हथकंडा अपनाने का आरोप लगाया। अन्नामलाई ने ट्वीट किया कि क्या सत्तारूढ़ द्रमुक का प्रतिशोधात्मक एजेंडा चलाना पुलिस की जिम्मेदारी है?

मणिपुर पहुंचे INDIA के 21 सांसद –

वहीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के घटक दलों के 21 सांसद शनिवार सुबह हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। ये सांसद जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल अपने आकलन के अनुसार मणिपुर की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और संसद को सुझाव देगा।

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने बताया कि 16 दल के सांसद राज्य के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलेंगे। हुसैन के मुताबिक, सांसद स्थिति का आकलन करने के लिए दोनों जगहों पर दो राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी रविवार को मुलाकात करेगा।

 

 

 

 

 

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: