ब्रेकिंग न्यूज़: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर पलटी…गर्भवती की मौत’ 35 से ज्यादा लोग घायल ….लोगों ने किया चक्काजाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां आज सुबह खेत पर काम करने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक गर्भवती महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं, 35 से 40 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरदी निवासी एक किसान अपनी खेत की रोपाई कराने के लिए पास के गांव सरवानी से मजदूरों को बुलाया था। आज सुबह करीब 50 मजदूर ट्रैक्टर में धान की रोपाई के लिए थरहा लेकर निकले थे। सभी ट्रैक्टर में सवार थे। ट्रैक्टर में मजदूरों की संख्या अधिक थी। बारिश के चलते सड़क किनारे गड्‌ढे और कीचड़ में वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और पलट गया। इसके बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 35 से 40 मजदूर घायल हो गए। उन्होंने प्राथमिक और बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं, करीब दर्जन भर मजदूरों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

देर से पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर में पुरुष और महिला मजदूर सवार थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सरवानी की रहने वाली 22 वर्षीय लक्ष्मी बाई केंवट पति राजेंद्र केंवट को गंभीर हालत में सिम्स लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीन बाई गर्भवती भी थी। इस हादसे की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद भी पुलिस काफी देर से घटनास्थल पहुंची, तब तक ज्यादातर घायलों को बिल्हा अस्पताल भेज दिया गया था। पुलिस के नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाइश देने की कोशिश करती रही।

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
वहीं, इस हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद भड़के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। नाराज लोग मृतक और घायलों के परिवारवालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के नेता जसबीर सिंह, प्रियंका शुक्ला, राज़िक अली, खगेश सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल जाकर भी घायलों से मुलाकात की। मौके पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related