प्रदेश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से उब चुकी : साव

Date:

पेंड्रा। प्रदेश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से पूरी तरह से उब चुकी है। आने वाले दिन में सबक सीखाएगी। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साहू ने माधव राव सप्रे पत्रकार भवन में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने राहुल गांधी पर हाईकोर्ट गुजरात के आए निर्णय को सही ठहराया।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों का अपमान किया गया। यह पिछड़ा वर्ग के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। कोटा विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि वे एक साधारण परिवार से हैं उन्हें भाजपा ने सांसद बनाया। प्रदेश अध्यक्ष बनायाद। वे पूरे प्रदेश में घूम कर क्षेत्र की जनता के लिए काम करता रहेंगे। प्रदेश की जनता के लिए काम करता रहेंगे। नवंबर में होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने पत्रकार भवन पेंड्रा के शेड निर्माण के लिए सांसद निधि से ₹तीन लाख रुपये लिए दिए। भाजपा के कोषाध्यक्ष मुकेश दुबे ने ₹21 हजार प्रोजेक्टर के लिए दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश दुबे, गौरेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, पेंड्रा के पार्षद एवं महामंत्री राकेश चतुर्वेदी, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, बृजलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...

मैट्स विश्वविद्यालय ने “बजट पे चर्चा” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र का आयोजन किया

रायपुर । मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिज़नेस एंड...

BREAKING : मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्री

BREAKING : Manipur gets a new Chief Minister नई दिल्ली।...