CG WEATHER UPDATE : प्रदेश में मानसून तंत्र सक्रिय, अगले 3 दिन इन इलाकों में होगी भारी बरसात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE: Monsoon system active in the state, there will be heavy rain in these areas for the next 3 days

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी तंत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब आने वाले दिनों में लोगों को उमस से राहत मिलने वाली है। मानसून प्रदेश भर में सक्रिय है और मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बारिश होने लगेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर से 1.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही बुधवार को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

बता दें कि, बीते कुछ दिनों से बारिश थमने से उमस में बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक रायपुर में चिपचिपी गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। दोपहर की उमस से लोगों को शाम को राहत मिली और ठंडी हवाओं के साथ ही हल्की बारिश भी हुई है। ठंडी हवाओं और हल्की बारिश के चलते मौसम का मिजाज भी खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related