IPS SUCCESS STORY : विदेश में हाई सैलरी का ऑफर, खूबसूरती ऐसी की हर तरफ चर्चे, आईपीएस पूजा यादव के अफसर बनने की दिलचस्प कहानी ..

Date:

IPS SUCCESS STORY: High salary offer abroad, beauty discussed everywhere, interesting story of IPS Pooja Yadav becoming an officer ..

डेस्क। एमबीए और इंजीनियरिंग पढ़ने के बावजूद, देश के लाखों युवाओं की तरह विदेश में बेहतर पैकेज की नौकरी करने का सपना देखने वाली हैं। कई युवा अच्छी सैलरी और नौकरी प्राप्त करने के बाद विदेश में बसने का निर्णय ले चुके हैं।

हालांकि, हरियाणा की एक बेटी ने विदेश में हाई सैलरी वाली नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए आईपीएस (IPS) में सामिल होने का फैसला किया है।

हाँ, हम आईपीएस अफसर पूजा यादव की बात कर रहे हैं, जिन्होंने जर्मनी और कनाडा में नौकरी करने के बाद देश सेवा में शामिल होने का निर्णय लिया और अपने देश को सेवा करने के लिए वापस लौट आईं।

हरियाणा से स्कूलिंग फिर इंजिनियरिंग की –

पूजा यादव हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्होंने हरियाणा से ही अपनी स्कूलिंग की और फिर इंजीनियरिंग भी की। पूजा पढ़ाई में शुरू से ही ब्रिलियंट स्टूडेंट थीं। इंजीनियरिंग के साथ ही उन्होंने और भी डिग्रियां हासिल की. उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी और फूड टेक्नोलॉजी में एमटेक भी किया है।

जर्मनी और कनाडा में की जॉब –

पूजा को इंजीनियरिंग और एमटेक के बाद फॉरेन में जॉब ऑफर मिला तो वह जर्मनी चली गईं। हाई पैकेज सैलरी पर वह जॉब कर रही थीं। इसके बाद कनाडा में भी उन्होंने अच्छे पैकेज पर नौकरी की. इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं थी. उनका मन अपने देश में सिविल सेवा करने का था और फिर उन्होंने फॉरेन की जॉब छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने की सोची और आज आईपीएस ऑफिसर हैं।

यूपीएससी 2018 बैच में बनीं आईपीएस –

फॉरेन से लौटने के बाद पूजा यादव ने यूपीएससी की तैयारी में लग गईं। इस बीच उन्होंने अपना खर्च निकालने के लिए रिसेप्शनिस्ट की नौकरी भी की। पूजा ने दूसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्वालिफाई किया और 2018 बैच की आईपीएस अफसर बनीं।

आईपीएस पूजा यादव ने आईएएस अफसर से की शादी –

पूजा यादव के पैरेंट्स ने भी उनके हर डिसीजन में उनका साथ दिया। आईपीएस बनने के बाद पूजा ने 2016 बैच के आईएएस अफसर विकल्प भारद्वाज से शादी की।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MAHADEV SATTA CASE : हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, फरार

MAHADEV SATTA CASE : Head constable suspended, absconding रायपुर। छत्तीसगढ़...

ALANKAR AGNIHOTRI : शंकराचार्य से आशीर्वाद, कोई राजनीतिक बातचीत नहीं

ALANKAR AGNIHOTRI : Blessings from Shankaracharya, no political talks वाराणसी।...

EPSTEIN FILES : एपस्टीन के घर पहुंचा काबा का किसवा!

EPSTEIN FILES : Kiswa of Kaaba reaches Epstein's house! नई...