CG BREAKING : 30 आदिवासियों ने थामा कांग्रेस का दामन, भाजपा को झटका

Date:

CG BREAKING: 30 tribals join Congress, blow to BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। केंद्रीय स्तर के नेता भी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। लेकिन सियासी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि 30 आदिवासियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

सुकमा से आए गायत्री परिवार के 30 आदिवासी सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन सभी लोगों ने मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है। बता दें कि कल भी 150 युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया था। सभी लोगों को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनिल सोनी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related