CG ELECTION 2023 : अपेक्षाकृत बेहतर तैयारी न होने पर नाखुश चुनाव आयोग, अगले महीने फिर आएगी टीम

Date:

CG ELECTION 2023: Election Commission unhappy over lack of better preparation, team will come again next month

रायपुर। चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को कलेक्टर-एसपी के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की बारीक समीक्षा की। कुछ जिलों में अपेक्षाकृत बेहतर तैयारी न होने पर नाखुशी भी जताई। आयोग की टीम अगले महीने फिर आएगी।

केन्द्रीय चुनाव उपायुक्त धर्मेन्द्र शर्मा की अगुवाई में आयोग की टीम कलेक्टर-एसपी के साथ बैठक कर रही है। शुक्रवार को समापन बैठक में जिलेवार चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। रायपुर जिले की समीक्षा सबसे पहले की गई, और महासमुंद की आखिरी में समीक्षा की गई।

सूत्रों के मुताबिक कांकेर, बिलाईगढ़-सारंगढ़, रायगढ़, सहित कुछ जिलों में तैयारियां बेहतर आंकी गई। जबकि रायपुर, और बेमेतरा, कोरबा सहित एक-दो जिलों में चुनाव तैयारियों को तेज गति से करने पर जोर दिया गया। शनिवार से ईवीएम की क्लिनिंग का काम शुरू होगा। इसको लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बताया गया कि जिलेवार एसपी से बलों की स्थिति और चुनाव के दौरान मांग पर चर्चा की गई। इसके अलावा पुराने प्रकरणों पर कार्रवाई की बारीक समीक्षा की गई। बैठक में सभी 33 जिलों के कलेक्टर-एसपी मौजूद थे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related