पश्चिम विधानसभा के डीडी नगर से पीएससी में प्रथम आई प्रज्ञा नायक एवं 20वें रैंक में आये प्रखर नायक दोनों भाई बहन को बधाई देने पहुंचे विकास उपाध्याय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

डीडी नगर निवासी प्रज्ञा नायक एवं प्रखर नायक ने अपने माता-पिता के साथ-साथ मेरे विधानसभा को भी गौरवान्वित कर दिया है – विकास उपाध्याय

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाल ही में लोक सेवा आयोग द्वारा छात्रों की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके आज परिणाम की घोषणा होने के तुरंत बाद ही विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा के डीडी नगर में पीएससी में प्रथम आई प्रज्ञा नायक एवं 20वें रैंक में आये प्रखर नायक दोनों भाई बहन को बधाई देने उनके घर पहुँचकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दी है और कहा कि दोनों भाई बहन ने अपने माता-पिता के साथ-साथ मेरे विधानसभा क्षेत्र को भी गौरवान्वित कर दिया है। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि पीएससी की तैयारी कोई आम परीक्षा नहीं है इसके लिए छात्र-छात्राएँ दिन-रात पढ़ाई कर पूरी लगनशीलता से तैयारी करते हैं और वही अच्छे रैंक ला पाते हैं। उन्होंने साथ ही इस पीएससी में असफल हुए छात्र-छात्राओं के लिए संदेश भी दिया है कि वे दुःखी न होवें बल्कि आगे आने वाले पीएससी की तैयारी में फिर से जूट जावें और अच्छे से पढ़ाई कर सफल हो।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि

CHHATTISGARH : Service of 19 judicial officers confirmed बिलासपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : 12 पुलिसकर्मियों की EOW-ACB में प्रतिनियुक्ति

CHHATTISGARH : 12 policemen deputed to EOW-ACB रायपुर। छत्तीसगढ़ में...