CG BREAKING : सरकारी अस्पताल के 12 कर्मचारियों को नोटिस जार, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Notice issued to 12 employees of government hospital, know the whole matter

पेंड्रा गौरेला मरवाही। लापरवाह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर गाज गिरी है। जिला अस्पताल के 12 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर को इंस्पेक्शन के दौरान बड़ी संख्या में गड़बड़ियां मिली थी। जिसके बाद कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने ये एक्शन लिया है। दरअसल जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमे से कई या तो बिना छुट्टी दफ्तर से गायब थे, या फिर जिन्होंने काम नहीं किया था।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान 3 कर्मचारी बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले थे, वहीं 9 कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related