CG BIG STATEMENT : पीएम के मन की बात पर बोले कवासी लखमा – फालतू बात को क्यों सुने हम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG STATEMENT: Kawasi Lakhma said on PM’s Mann Ki Baat – why should we listen to nonsense

रायपुर। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात का 100वां एपिसोड टेलिकास्ट होने जा रहा है जिसे लेकर बीजेपी जोरों-शोरों कर रही है। 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए 100 रुपए का सिक्का भा लांच किया जाना है। लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है।

पीएम के मन की बात को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि फालतू बात को क्यों सुने हम, हमें कोई और काम नहीं? आगे उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए काला धन मिले तो सुनेंगे। पेट्रोल डीजल के दाम कम करें तो सुनेंगे। झूठ बोलने से कोई नहीं सुनेगा मन की बात।

उन्होंने कहा कि केदार कश्यप सबसे लंबे समय तक मंत्री रहे. उन्होंने 3 हजार स्कूल बंद कर दिए. आज वहां पर आदिवासी भवन बन रहा है. बीजेपी-आरएसएस कितना भी कर ले इस बार भी 12 सीट जीतेंगे. इस बार भी भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनेगी. भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं. दौरे पर जाना है, तो जाए, लेकिन कांग्रेस मजबूत है.

वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि 13 दिनों तक कर्नाटक में रहूंगा. हाईकमान ने मुझे जिम्मेदारी दी है. धारवाड़ जिला में कांग्रेस की नीति को जनता के बीच के बताएंगे. मैं कोशिश करूँगा उस क्षेत्र के लोगों को, जो देश मे चल रहा है, उसके बारे में बता सकूं. केंद्र सरकार आतंक मचा कर रखा है. आज देश सुरक्षित नहीं है इसे जनता के बीच रखेंगे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...