CG BREAKING : दो-तीन लोगों का नार्को टेस्ट होगा, तो समझ आएगा, झीरम मामले पर सीएम का पलटवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : If two-three people have narco test, then it will be understood, CM’s counterattack on Jheeram case

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को झीरम मामले पर भाजपा अध्यक्ष के उस बयान पर पलटवार किया है, उन्होंने कांग्रेस जेब में सबूत लेकर घूमती है, उसे सौंपे। इस पर बघेल ने कहा कि किसे सौंपा जाए? दो-तीन लोगों का नार्को टेस्ट होगा, तो समझ आएगा। हमारी एसआईटी के गठन पर ये लोग कोर्ट जाते हैं। मतलब साफ है कि दाल में कुछ काला है।

अंबिकापुर रवाना होने से पहले सीएम ने मीडिया से चर्चा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव पर निशाना साधा, और कहा कि प्रदेश भाजपा में दो फाड़ हो चुका है। अरूण साव को मोदी और शाह पर भरोसा नहीं है। इसलिए वो योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर की तारीफ कर रहे हैं।

उन्होंने ट्रेन रद्द होने पर भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे। ऐसा नहीं होना चाहिए। रेल मंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। स्टार प्रचारक बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक में भी छत्तीसगढ़ मॉडल की बात होगी। छत्तीसगढ़ मॉडल का पूरे देश भर में चर्चा है। रमन सिंह पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को इस बार भी मौका नहीं मिला। सूरत कोर्ट में राहुल गांधी की अर्जी खारिज, मामले पर सी एम भूपेश बघेल ने कहा, न्यायालय की लड़ाई लीगल टीम लड़ेगी। राजनीतिक लड़ाई हम लोग लड़ रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related