पर्चा लिखने वाले बाबाओं को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने तंज कसा

Date:

हमें भगवान पर भरोसा करना चाहिए
उज्जैन। सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने पर्चा लिखने वाले बाबाओं को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि न मैं कोई पर्चे लिखता हूं, न भविष्यवाणी करता हूं। किसी साधारण मनुष्य पर भरोसा न कर हमें भगवान पर भरोसा करना चाहिए। इससे हमारा जीवन सार्थक होगा। साईं विवाद पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में देवताओं की कोई कमी नहीं है, हम उन्हीं को पूज लें, वहीं आनंद है।
पंडित मिश्रा उज्जैन के मुरलीपुरा में 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक शिव महापुराण कथा सुना रहे हैं। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि आपने अपनी कथा के दौरान भविष्यवाणी नहीं करने की बात कही तो वो क्या बागेश्वर धाम को लेकर थी। इस पर उन्होंने कहा कि हमें उससे मतलब नहीं। हम इतना जानते हैं शंकर भगवान का भजन करें स्वयं कालाधिपति बैठा है दुनिया का भाग्य लिखने वाला, वही है जो राम जी, कृष्ण जी की माता का हाथ देखकर बता देते हैं। हमें हमारे भगवान पर भरोसा करना है, किसी साधारण मनुष्य पर भरोसा नहीं करेंगे। भगवान पर भरोसा करेंगे तो हमारा जीवन सार्थक होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related